फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका में भी छाए अन्ना हजारे

Mon, 19 Aug 2013 07:58 PM IST
नई दिल्ली/न्यूयॉर्क/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन करने वाले समाजसेवी अन्ना हजारे और बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन ने सोमवार को अमेरिका में इंडिया डे परेड का नेतृत्व किया।
विज्ञापन


विदेश में होने वाले भारत के स्वतंत्रता दिवस समारोह के इस सबसे बड़े आयोजन में दो लाख से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया।

तिरंगा झंडा थामे लोगों ने देश की महान संस्कृति का प्रदर्शन किया। दिलचस्प बात यह है कि मैनहट्टन में हर तरफ अन्ना के नाम की गूंज थी।

रंगबिरंगे वाहनों और बैंड के साथ लोग मेडीसन एवेन्यू की ओर आगे बढ़े। रास्ते भर लोगों ने ‘अन्ना हजारे जिंदाबाद’ और ‘भ्रष्टाचार दूर भगाओ’ के नारे लगाए।

परेड में शामिल लोगों को नई दिल्ली में हुए अन्ना का विशाल प्रदर्शन याद आ गया। फेडरेशन ऑफ इंडिया एसोसिएशंस द्वारा आयोजित वार्षिक इंडिया डे परेड में गांधीवादी अन्ना के साथ उतरे लोगों में ज्यादातर भारतीय मूल के अमेरिकी थे।

अन्ना के आंदोलन से मिली प्रेरणा
भारतवंशियों ने कहा कि उन्हें अन्ना के आंदोलन से प्रेरणा मिली। अमेरिका में बसे ये लोग उस इंसान को देखने की चाहत से आए थे, जिसने महात्मा गांधी के अहिंसा के सिद्धांत पर चलकर भ्रष्टाचार के खिलाफ लोगों को जागृत किया। भारत सरकार को भी उनकी मांग के आगे झुकना पड़ा।
विज्ञापन


न्यूयॉर्क पुलिस को भीड़ को नियंत्रित करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। विद्या ने भी लोगों को निराश नहीं किया और अपने प्रशंसकों का अभिवादन करते हुए फ्लाइंग किस दिए।

परेड में भारतीय सेना पूर्व प्रमुख जनरल वी के सिंह, दक्षिण भारतीय अभिनेता आर शरत कुमार, राधिका, जयश्री चंद्रशेखर, न्यूयॉर्क कांसुल जनरल डी मुले, एफआईए अध्यक्ष संजय अमीन समेत कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की। न्यूयॉर्क शहर में यह 33वीं इंडिया डे परेड थी।

हाथ मिलाने की मची होड़
अमेरिका की धरती पर अन्ना का जोरदार स्वागत हुआ। लोग चौराहों पर उनका दीदार करने के लिए खड़े थे। अन्ना ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया। कई चौराहों पर अन्ना गाड़ी रोककर लोगों से मिले।
विज्ञापन


76 वर्षीय गांधीवादी समाजसेवी का यह जादू था कि उनसे हाथ मिलाने की लोगों में होड़ लग गई। लोगों ने उनकी तरह ही टोपी पहनी थी, जिस पर लिखा था ‘आई एम फॉर अन्ना’। सैकड़ों लोगों ने तिरंगे के रंग वाले कपड़े पहने हुए थे।

मैंने इतना शानदार और दिल को छू लेने वाला नजारा पहले कभी नहीं देखा था।--विद्या बालन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें