फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्ना के साथी ने बताया कहां-किसने कराई 'डील'

Mon, 30 Dec 2013 03:13 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी ने दावा किया था कि दिल्ली के एक होटल में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच सरकार बनाने को लेकर एक डील हुई थी। इस दावे को अन्ना के साथी का साथ मिल गया है।
विज्ञापन


केजरीवाल को CM बनाने वाले 7 डायलॉग!

अन्ना के पूर्व सहयोगी राजू पारुलेकर का ट्वीट करके बड़ा खुलासा करने का दावा किया है। उन्होंने बताया है कि दिल्ली में सरकार बनाने को लेकर अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस नेताओं के बीच डील हुई थी।

'चुनाव में AAP नहीं, अराजकता जीती'

राजू के मुताबिक यह डील होटल अमन में हुई थी और इस दौरान आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के नए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, हीरो मोटोकॉर्प के एमडी-सीईओ पवन मुंजाल, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय माकन और शकील अहमद मौजूद थे।
विज्ञापन


भाजपा नेता नितिन गडकरी ने शनिवार को प्रदेश भाजपा के एक कार्यक्रम में कहा था कि केजरीवाल और कांग्रेस के बीच डील हुई है और यह डील एक बड़े व्यवसायी ने एक होटल में करवाई।

AAP-कांग्रेस पर बयान देकर बुरे फंसे गडकरी!

उन्होंने कहा था कि भाजपा को किसी भी तरह से रोकने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि, गडकरी के इस बयान की वजह से भाजपा में बेचैनी बढ़ गई थी।

इस कार्यक्रम में लोकसभा नेता प्रतिपक्ष सुषमा स्वराज भी गडकरी को नसीहत देते दिखीं। उन्होंने कहा कि गडकरी को मैंने बताया था कि ‘आप’ जमीन के नीचे सुरंग कर चुकी है, जो हमें नहीं दिखाई दे रही है। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी यह कहने लगी हैं कि गडकरी की बातों में सच्चाई है तो वे साक्ष्य प्रस्तुत करें।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें