फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलगेट के आरोपियों को मिले उम्रकैद: अन्ना

Tue, 23 Oct 2012 10:10 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
समाजसेवी अन्ना हजारे ने कोयला घोटाले के आरोपियों को उम्रकैद की सजा देने की मांग की है। उन्होंने सरकार से कहा है कि उसे घोटाले की तह तक जाना चाहिए। अन्ना ने यह भी कहा कि आज राजनीति पैसे कमाने का रैकेट बन गई है। एक टीवी चैनल से बातचीत में अन्ना ने कहा कि कोलगेट में जो भी दोषी पाए जाएं, उन्हें उम्रकैद की सजा दी जानी चाहिए। इन लोगों को सख्त सजा देने से देश में भ्रष्टाचार से दूर रहने का मजबूत संदेश जाएगा।
विज्ञापन


इतने बड़े घोटाले पर राजनीतिक दलों की खामोशी के सवाल पर अन्ना ने कहा कि चाहे प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह हों, या सोनिया गांधी या फिर राहुल गांधी हों, इस घोटाले के आरोपियों के खिलाफ कोई कुछ नहीं बोलेगा क्योंकि इन सभी लोगों को सरकार चलानी है। आज के दौर में कई सरकारें इसी तरह चलाई जा रही हैं। इस स्थिति के लिए वोट बैंक की राजनीति जिम्मेदार है।

उन्होंने कहा कि कोयला घोटाले में सीबीआई कुछ नहीं कर सकती। यदि मामले की न्यायिक जांच हो तो मुझे लगता है कि टूजी मामले से ज्यादा लोग जेल जाएंगे। अन्ना ने कहा कि इस घोटाले में नवीन जिंदल और विजय दर्डा जैसे कांग्रेस नेताओं का नाम भी आ रहा है। ताकत के बल पर लोग चुनाव जीत लेते हैं और फिर पद का गलत इस्तेमाल अपने लाभ के लिए करते हैं।
विज्ञापन


अन्ना ने यह भी साफ किया कि कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह की ओर से लगाए गए आरोपों को लेकर वह अपने पूर्व सहयोगी अरविंद केजरीवाल का बचाव कतई नहीं करेंगे। हालांकि उन्होंने कहा कि केजरीवाल यदि चुनाव में किसी भ्रष्ट व्यक्ति के खिलाफ मैदान में उतरते हैं तो वह जरूर उनका समर्थन करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें