फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकियों की नई पनाहगाह बना अंडमान और निकोबार

Mon, 24 Feb 2014 12:37 AM IST
एजेंसी/दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अंडमान व निकोबार द्वीप समूह आतंकियों का नया ठिकाना बनता जा रहा है। इस केंद्र शासित राज्य के प्रशासन को लगता है कि लिट्टे के बचे हुए कैडर यहां अपना नया ठिकाना बनाने में जुट गए हैं।
विज्ञापन


केंद्रीय गृह मंत्रालय ने गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति को बताया कि अंडमान व निकोबार प्रशासन के मुताबिक द्वीप समूह में श्रीलंका, बांग्लादेश और म्यांमार से आकर लोग बस गए हैं और इन लोगों का इस तरह के तत्वों द्वारा इस्तेमाल की संभावना को नकारा नहीं जा सकता।

गृह मंत्रालय ने पैनल को बताया, ‘केंद्र शासित सरकार का मानना है कि संभवत: लिट्टे के बचे हुए कैडर यहां आसपास छिपने का ठिकाना ढूंढ रहे हैं और वे इस द्वीप समूह को अपना अस्थायी ठिकाना बना सकते हैं।’ अंडमान व निकोबार द्वीप बंगाल की खाड़ी में स्थित हैं।
विज्ञापन


ये द्वीप 8249 वर्ग किमी में फैले हैं। इस समूह में 572 द्वीप शामिल हैं, जिनमें से सिर्फ 38 में ही आबादी है। प्रशासन ने बताया है कि द्वीप पर तमिल समुदाय के लोग हैं और देश के अन्य भागों की तरह वे भी श्रीलंकाई तमिलों के साथ संवेदना रखते हैं।

जिन तमिल शरणार्थियों को 60 और 70 के दशक में यहां बसाया गया था, वे आसानी से लिट्टे कैडर की मदद करने और घने जंगलों में ठिकाना बनाने में मदद कर सकते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें