आंध्र प्रदेश बोर्ड सेकेंड ईयर 12वीं (SSLC) का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है।
बोर्ड के द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार इस वर्ष कुल 4,89,712 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। रिजल्ट देखने के लिए छात्र एडमिट कार्ड/ हॉल टिकट में अंकित रोल नंबर और रोल कोड डालकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
पिछले वर्ष 12वीं की परीक्षा में 4,02,843 छात्र शामिल हुए थे। कुल 85.37% छात्रों ने परीक्षा पास की थी। पिछली बार छात्राओं ने बाजी मारी थी और उनका पास प्रतिशत 84.92 फीसदी था जबकि 83.53% छात्र इस परीक्षा में उत्तीर्ण हुए थे।
अमर उजाला उत्तीर्ण छात्रों को शुभकामनाएं देता है।
छात्र अपना रिजल्ट हमारी वेबसाइट http://results.amarujala.com/ पर देख सकते हैं।