फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनंदीबेन की बेटी को कौड़ियों में मिली जमीन

विज्ञापन
विज्ञापन
गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदी बेन की बेटी अनार पटेल पर मां की सरकार में हस्तक्षेप के आरोपों के बाद एक और नया खुलासा हुआ है। बिजनेश अखबार ईटी की खबर के अनुसार मुख्यमंत्री की व्यापारिक बेटी को उनके मंत्री रहते समय 250 एकड़ कीमती जमीन मात्र 15 रुपये प्रति मीटर की दर से दे दी गई थी।
विज्ञापन


खास बात ये है कि जिस समय यह जमीन दी गई उस समय राज्य के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी थे। अनार पटेल की कंपनी को दी गई कुल 400 एकड़ जमीन गिर अभ्यारणय के पास है जिसे काफी महत्वपूर्ण माना जाता है।

अनार पटेल खुद को सोशल वर्कर और एंटरप्रन्योर बताती हैं। रिपोर्ट के अनुसार कंपनी रजिस्ट्रार को उन्होंने जो सूचनाएं दी हैं उसमें उनकी कंपनी वाइल्डवूड्स रिसोर्ट्स एंड रियलिटीज के अन्य प्रमोटरों के बीच हुए लेनदेन की जानकारी देखी जा सकती है।
विज्ञापन

सरकार की ओर से नहीं दिए गए सवालों के जवाब

जिस समय अनार पटेल को यह जमीन आवंटित की गई थी उस समय आनंदीबेन ही राज्य की रेवेन्यू मिनिस्टर थी। इस जमीन को आंवटित करने वाला नोडल विभाग रेवेन्यू मिनिस्टरी के पास ही था। मुख्यमंत्री बनने के बाद भी आनंदीबेन ने वह मंत्रालय अपने पास ही रखा है।

वाइल्डवुड्स के प्रमोटर दक्षेश शाह और अमोल श्रीपाल सेठ से अखबार ने इस संबंध में बात की। इस संबंध में सवाल अनार पटेल और मुख्यमंत्री आनंदीबेन से भी किए गए थे।

लेकिन प्रदेश सरकार की ओर से उनके सवालों का कोई जवाब नहीं दिया गया। जबकि अनार पटेल और उनके अन्य सहयोगियों ने बताया कि सभी लेनदेन पूरी तरह वैध हैं।
विज्ञापन

कांग्रेस ने की एसआईआईटी जांच की मांग

राज्य सरकार ने इस सवाल का जवाब भी नहीं दिया गया कि क्यों एक मुनाफा कमाने वाली कंपनी को इतने बड़े स्तर पर सरकारी जमीन आवंटित की गई। क्या यह सामान्य सरकारी नीति का हिस्सा है। वो भी तब जब संबंधित कंपनी का कोई बड़ी कंपनी खड़ी करने का पुराना रिकार्ड नहीं है।

दक्षेश शाह अनार की कंपनी रेलीस फार्मासिटिकल में पार्टनर हैं और उनके पास 50 फीशदी शेयर हैं। दूसरी ओर मामला सामने आने के बाद कांग्रेस ने मुख्यमंत्री आनंदीबेन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस प्रवक्ता आनंद शर्मा ने कहा कि मामले में एसआईटी जांच की जरूरत है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मुख्यमंत्री रहते जमीन का इस तरह सस्ते दामों पर आवंटन हुआ है। कांग्रेस ने सही जांच के लिए मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल से भी इस्तीफा देने की मांग की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें