एग्जिट पोल में नरेंद्र मोदी के लिए दिल्ली का रास्ता साफ होता देख गुजरात के नए मुख्यमंत्री पर मंत्रणा शुरू हो गई है। आरएसएस के साथ बैठक के बाद मोदी ने गांधीनगर में सोमवार को इस संबंध में अपने खास मंत्रियों के साथ बैठक की।
माना जा रहा है कि मोदी की खास मानी जाने वाली 71 वर्षीय आनंदीबेन पटेल राज्य में मोदी की जगह ले सकती हैं। हालांकि गुजरात राज्य भाजपा के सचिव भीकूभाई दलसानिया भी इस पद के लिए डार्क हार्स साबित हो सकते हैं।