फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी इफेक्ट: वाराणसी में अमूल लगाएगा 250 करोड़ का प्लांट!

विज्ञापन
विज्ञापन
अमूल ब्रांड के स्वामित्व वाले गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन संघ की सहयोगी बनास डेयरी वाराणसी में दुग्ध प्रोसेसिंग प्लांट बनाने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन


डेयरी के चेयरमैन पार्थी भटोल ने कहा कि डेयरी 200 से 250 करोड़ की लागत से प्लांट की स्थापना करेगी। प्लांट प्रतिदिन पांच लाख लीटर दूध तैयार करेगा। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्लांट के लिए 30 एकड़ जमीन उपलब्ध करा दी है।

भाजपा नेताओं का न‌ियंत्रण हैं अमूल पर

प्लांट आगामी कुछ महीनों में कार्य करने लगेगा। भाजपा से ताल्लुकात रखने वाले भटोल ने प्लांट की स्थापना में सहयोग के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सराहना की।

उल्लेखनीय है कि गुजरात में दुग्ध सहकारी क्षेत्र पर वहां के भाजपा नेताओं का नियंत्रण है।
विज्ञापन

गुजरात में ऐप से मिलेगी नौकरी की जानकारी

वहीं दूसरी तरफ गुजरात में अगले 10 सालों में होने वाली भर्तियों की योजना को मूर्त रूप देने के लिए मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘जॉब्स इन गोग’ नाम से एक स्मार्टफोन ऐप लांच किया है।

इस ऐप की मदद से युवा किस विभाग में अगले 10 साल तक कितनी भर्तियों होंगी, इस बारे में जान सकेंगे। इस मौके पर मोदी ने कहा कि इससे युवा अपनी योजना के अनुसार तैयारी कर सकेंगे।

यह अप्लीकेशन सभी एंड्रायड ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगी। राज्य के सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) का दावा है कि देश में ऐसा करने वाला गुजरात पहला राज्य है, जो अगले 10 सालों की नौकरियों की योजना बनाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें