फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएमयू की मेडिकल प्रवेश परीक्षा की गई रद्द

Fri, 29 May 2015 08:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय एग्जीक्यूटिव काउंसिल ने संदेह के घेरे में आए एमबीबीएस/ बीडीएस संयुक्त प्रवेश परीक्षा को रद्द कर दिया है। अब यह परीक्षा अगस्त 2015 के पहले सप्ताह में आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। ईसी सदस्यों ने उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश से इस मामले की जांच कराने का भी निर्णय लिया है।
विज्ञापन


मालूम हो कि एएमयू की एमबीबीएस/ बीडीएस संयुक्त प्रवेश 26 अप्रैल 2015 को परीक्षा देश के 11 शहरों के 79 केंद्रों पर आयोजित की गई थी, जिसमें 42 हजार से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए थे। परीक्षा परिणाम घोषित करने की तैयारी चल रही थी। इसी बीच केरल के कोझीकोड के फारूक कॉलेज केंद्र से सामान्य श्रेणी के कुल 70 सीटों में से 37 प्रतिशत से अधिक सीटों पर छात्रों के चयन ने हड़कंप मच गया।

आननफानन में 23 मई को एएमयू ईसी की इमरजेंसी मीटिंग में इस मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर दी गई। कुलपति जमीरउद्दीन शाह ने परीक्षा में हाईटेक संचार माध्यम का उपयोग कर गड़बड़ी की आशंका जताई थी। एएमयू परीक्षा कंट्रोलर प्रोफेसर जावेद अख्तर ने बताया कि एमबीबीएस/ बीडीएस संयुक्त प्रवेश परीक्षा पूर्व में आयोजित सभी केंद्रों पर होगी। वहीं अभ्यर्थी भी इसमें शामिल होंगे, जो पिछली बार शामिल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें