फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इराक: आतंकी साये में फंसा यूपी का बेटा

Wed, 18 Jun 2014 02:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नौगावां सादात (अमरोहा)j
विज्ञापन
विज्ञापन
आतंकी साये में घिर चुके इराक में यूपी में अमरोहा के नौगावां सादात कस्बे का एक इंजीनियर फंसा है। कंपनी ने उसे कुवैत के रास्ते भारत भेजने का भरोसा जताया है। इधर, परिजन युवक के सकुशल घर वापसी की दुआ कर रहे हैं।
विज्ञापन


मोहल्ला शाह फरीद निवासी सरताज हैदर का पुत्र मुराद अली सिविल इंजीनियर है और अमेरिका की मल्टीनेशनल कंस्ट्रक्शन कंपनी में कार्यरत है। इन दिनों वह इराक की राजधानी बगदाद से 13 किलोमीटर की दूर विकमाया शहर में है।
विज्ञापन

इराक में फंसे हैं कई इंडियन

फोन पर हुई बातचीत में उसने बताया कि यहां आईएसआईएल संगठन हमलावर है। लगातार गोलियां बरसाने और लोगों को मौत के घाट उतारने की खबरें आ रही हैं, हालांकि जिस जगह वह है, वहां अभी तक आतंकी नहीं पहुंचे हैं।

उसने बताया कि कंपनी एक या दो दिन में कुवैत बार्डर के रास्ते उसे भारत भेज देगी।

मुराद अली ने बताया कि इराक में तमाम इंडियन फंसे हैं और वो ऐसे स्थानों पर हैं, जहां से निकल पाना आसान नहीं होगा। इराक के हालातों को टीवी पर देख रहे परिजन परेशान हैं और मुराद के सकुशल घर लौटने की दुआ कर रहे है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें