फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेटली के खिलाफ ताल ठोंक सकते हैं अमरिंदर

Thu, 20 Mar 2014 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस अमृतसर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अरुण जेटली के खिलाफ पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह को मैदान में उतार सकती है।
विज्ञापन


अमरिंदर सिंह बृहस्पतिवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे। इसके बाद ही इस बारे में अंतिम फैसला लिया जाएगा।

सूत्रों के मुताबिक पंजाब कांग्रेस के प्रमुख प्रताप सिंह बाजवा ने भी पार्टी नेतृत्व से पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री को जेटली के खिलाफ मैदान में उतारने की वकालत की है। वैसे बाजवा और अमरिंदर के रिश्ते बहुत अच्छे नहीं माने जाते हैं।

भाजपा ने शनिवार को अमृतसर से मौजूदा सांसद नवजोत सिद्धू को हटाकर जेटली को उम्मीदवार बनाने की घोषणा की थी।

सिद्धू ने अन्य किसी सीट से चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था। उन्होंने कहा था कि अमृतसर से टिकट नहीं मिलने पर वह लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे।

कांग्रेस ने मंगलवार को बाजवा को गुरदासपुर से उम्मीदवार बनाने की घोषणा की।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें