फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकी अदालत राणा को दे सकती है 30 साल की सजा

Thu, 17 Jan 2013 12:17 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई हमलों के आरोपी डेविड हेडली के सहयोगी तहव्वुर राणा को आज अमेरिका की अदालत सजा सुनाएगी। राणा पर डेनमार्क के एक अखबार के दफ्तर पर हमले की साजिश रचने का आरोप है। उस पर 26/11 मुंबई हमलों की साजिश रचने का भी आरोप था। हालांकि बाद में अमेरिकी अदालत ने उसे इस आरोप से बरी कर दिया।
विज्ञापन


अमेरिका की संघीय ग्रांड ज्यूरी ने तहव्वुर राणा को डेनमार्क के अखबार ‘जिलांद्स पोस्टन’ पर जून 2011 में आतंकी हमले की साजिश रचने और लश्कर ए तैयबा को सहायता करने का दोषी पाया था। अमेरिकी एजेंसियों ने 2009 में राणा को 26/11 मुंबई हमलों की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया था। लेकिन ये आरोप साबित नहीं हो पाया और उसे बरी कर दिया गया।  

हालांकि भारतीय एजेंसियां अब भी उसे मुंबई हमलों का आरोपी मानती हैं ओर दोबारा पूछताछ करने की मांग कर रही हैं। राणा के खिलाफ शिकागो की अदालत में मुकदमा चलाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि डेनमार्क के मामले में कार्यकारी अमेरिकी अटॉर्नी गैरी एस शैपिरो ने राणा को 30 साल कैद की सजा देने की मांग की है।
विज्ञापन


तहव्वुर राणा पाकिस्तानी मूल का कनाडाई नागरिक है। उस पर मुंबई हमलों के आरोपी और पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी नागरिक दाउद गिलानी उर्फ डेविड हेडली और आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के लिए पैसे के इंतजाम करने का आरोप है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें