शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें देखने के लिए पहुंचे अमिताभ बच्चन से शिवसैनिकों ने नोंकझोंक की, जिसमें उनका कुर्ता फट गया और उन्हें बांह में हल्की चोट आई। अमिताभ ने यह जनकारी ट्विटर पर दी। अमिताभ ने ट्विटर पर लिखा, 'हां, अभिषेक और मैं, दोनों ही घायल हो गए. हल्की से चोटें आईं। लेकिन अब ठीक हैं और घर पहुंच गए हैं। मातोश्री पर मौजूद डॉक्टरों ने हमारी मरहम पट्टी की।'
गौरतलब है कि बुधवार रात बाल ठाकरे की हालत नाजुक होने की खबर आते ही शिवसेना कार्यकर्ता मातोश्री पर जमा हो गए। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी।
अमिताभ वहां मौजूद लागों से शांति की अपील कर रहे थे। लेकिन बताया जा रहा है कि बाल ठाकरे की हालत खराब होने से भावुक लोगों ने उनके साथ बदसलूकी की।