फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बी की तबियत बिगड़ी, उभरा पुराना पेट दर्द

Sun, 30 Sep 2012 07:24 PM IST
मुंबई/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को खांसी जुकाम ने घेर लिया है। इसी कारण वह शनिवार रात को डॉक्टर के पास भी गए। 69 वर्षीय बच्चन ने अपने ब्लॉग पर जानकारी देते हुए कहा कि एक भयानक रात, खांस खांसकर पेट और फेफड़ों में दर्द हो गया।
विज्ञापन


ऑपरेशन के बाद पेट के टांके अभी पूरी तरह से ठीक नहीं हुए हैं, इसलिए मुश्किल और ज्यादा बढ़ गई है। डॉक्टर से मिलने के बाद एंटी बॉयोटिक्स और कफ सिरप लिया है। इसके लिए कई घरेलू नुस्खे भी आजमा रहा हूं।’ इसी साल फरवरी में बिग बी के पेट की सर्जरी हुई थी।

बच्चन ने लिखा, ‘यह थोड़ा दिलचस्प लगता है, यह सभी कारगर हैं- एलोपैथिक, आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक, प्राइवेटोपैथिक, जनरलोपैथिक...पैथिक, जिसे आप फ्लाइट में मिलने वाले व्यक्ति से, ड्राइवर से, अपने सुरक्षा गार्ड से, घरेलू विभाग, स्टाफ, मेहमानों से पाते हैं। मगर इस बूढ़े व्यक्ति पर कुछ भी असर नहीं हो रहा है।’
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें