पूर्व आईपीएस अधिकारी वाईपी सिंह का कहना है कि अमिताभ और जया बच्चन भूमि विवाद को लेकर मुश्किल में फंस सकते हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि उन्होंने जिस प्रोजेक्ट में पैसा लगाया है, उसमें बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के कई नियमों का उल्लंघन किया गया है।
सिंह ने एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि वह यह नहीं कह रह हैं कि बच्चन परिवार ने सारी स्थिति को जानते हुए रियल इस्टेट फर्म को मुंबई में मॉल बनाने के लिए नौ करोड़ रुपये दिए थे। मगर यह साफ है कि यह मॉल अवैध जमीन पर बना है।
उन्होंने कहा कि बच्चन परिवार को यह पैसा वापस लेना चाहिए और बीएमसी को अर्द्धनिर्मित मॉल को ढहाने के लिए कहना चाहिए। सिंह ने कहा कि उनका परिवार समाज में अच्छे कामों के लिए जाना जाता है, इसलिए उन्हें इस विवाद से दूर हो जाना चाहिए।