फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमित शाह को मिली जेड प्लस सुरक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने गंभीर खतरे को देखते हुए भाजपा महासचिव अमित शाह को जेड प्लस सुरक्षा मुहैया करवाई है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबी शाह की सुरक्षा में अब सीआरपीएफ के कमांडों चौबीसों घंटे तैनात रहेंगे। उनके घर पर हथियारों से लैस सुरक्षा कर्मी नजर रखेंगे।

अभी तक गुजरात पुल‌िस दे रही थी सुरक्षा

यात्रा के दौरान देशभर में वह जहां भी जाएंगे उन्हें उच्च स्तर की सुरक्षा मुहैया करवाई जाएगी। उत्तर प्रदेश में भाजपा को शानदार जीत दिलाने वाले शाह की सुरक्षा की जिम्मेदारी अब तक गुजरात पुलिस उठा रही थी।

अब 22 कमांडो अम‌ित की सुरक्षा के ल‌िए हरपल तैयार रहेंगे। अम‌‌ित शाह के अलावा केंद्रीय मंत्री न‌ित‌िन गडकरी को भी जेड प्लस की सुरक्षा दी गई है।

संघ नेताओं को भी म‌िलेगी स‌ुरक्षा

गृहमंत्रालय सूत्रों के मुताबिक भाजपा और आरएसएस के कुछ और पदाधिकारियों और गैर सरकारी नेताओं को उच्च स्तर का सुरक्षा घेरा मुहैया किया जा सकता है।

बुधवार को गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने सभी वीआईपी की सुरक्षा समीक्षा करने पर विचार किया। चर्चा है कि यूपीए नेताओं की मौजूदा सुरक्षा घेरे पर भी फिर से विचार किया जाएगा।

विज्ञापन

अन्य नेताओं की सुरक्षा की होगी समीक्षा

पिछली यूपीए सरकार ने भी पार्टी के कई ऐसे नेताओं को जेट प्लस सुरक्षा दी थी जो सरकार में शामिल नहीं थे। गुजरात के पूर्व गृह राज्य मंत्री और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नजदीकी माने जाने वाले शाह चुनाव के दौरान उत्तर प्रदेश के प्रभारी थे।

शाह पर शोहराबुद्दी, उसकी पत्नी कौसर बी और तुलसी प्रजापति की हत्या की साजिश में शामिल होने का आरोप है। शाह इस मामले में गिरफ्तार भी हो चुके हैं।

वह इस फर्जी एनकाउंटर के दौरान गुजरात के गृहमंत्री थे। गिरफ्तार गुजरात पुलिस अधिकारियों ने  इशरत जहां एनकाउंटर में भी शाह की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें