फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमित शाह की ताजपोशी का आज होगा ऐलान!

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा महासचिव अमित शाह को बुधवार को पार्टी की कमान दी जा सकती है। शाह के नाम पर अंतिम मुहर लगाने के लिए बुधवार को पार्टी की सर्वोच्च इकाई संसदीय बोर्ड की बैठक बुलाई गई है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने सोमवार को ही मध्य प्रदेश के धार में संपन्न राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शाह के नाम पर सहमति की मुहर लगा दी थी।

माना जा रहा है कि संसदीय बोर्ड की बैठक में न केवल बतौर नया अध्यक्ष शाह का नाम तय होगा, बल्कि इसी दिन इसकी घोषणा भी कर दी जाएगी। अध्यक्ष पद की कमान थामने के बाद शाह जल्द ही अपनी नई टीम की घोषणा करेंगे।
विज्ञापन


भाजपा सूत्रों ने बताया कि संसदीय बोर्ड की बैठक नए अध्यक्ष के रूप में शाह के नाम पर मुहर लगाने के लिए बुलाई गई है। बैठक में मौजूदा अध्यक्ष राजनाथ सिंह अपने इस्तीफे का प्रस्ताव रखेंगे, जिसे स्वीकार कर बोर्ड नए अध्यक्ष के लिए शाह के नाम पर मुहर लगाएगा। इसके बाद इस फैसले की औपचारिक घोषणा कर दी जाएगी।

क्या विधानसभा चुनावों में दिखेगी शाह की बाजीगरी?

उल्लेखनीय है कि अगले डेढ़ साल में पार्टी के प्रभाव वाले 9 राज्यों में होने जा रहे विधानसभा चुनाव भाजपा की लिए बड़ी चुनौती हैं।

इस चुनौती से निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने करीबी और आम चुनाव में उत्तर प्रदेश में पार्टी को करिश्माई जीत दिलाने वाले अमित शाह का नाम सुझाया था। प्रारंभिक स्तर पर पार्टी में हुई चर्चा के बाद शाह के नाम पर सभी ने अपनी स्वीकृति दे दी थी।

संघ ने सोमवार को शाह के नाम को हरी झंडी दे कर अंतिम बाधा भी दूर कर दी। पार्टी सूत्रों ने बताया कि मोदी 13 जुलाई को ब्रिक्स देशों के सम्मेलन में हिस्सा लेने ब्राजील जा रहे हैं और इसी दिन शाह के यहां पारिवारिक कार्यक्रम है, इसलिए तय किया गया कि शाह के नाम की घोषणा करने में देरी न की जाए।
विज्ञापन

नए राज्यपालों पर आज हो सकता है फैसला

केंद्र सरकार बुधवार को नए संभावित राज्यपालों के नामों पर मुहर लगा सकती है। भाजपा के दिग्गज नेताओं केसरीनाथ त्रिपाठी, राम नाइक, लालजी टंडन, कैलाश जोशी, ओ राजागोपाल और शांता कुमार के नाम राज्यपाल पद के लिए चर्चा में हैं।

सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह सहित भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने संभवत: इन नामों को अंतिम रूप दे दिया है। उन्होंने बताया कि शुरुआत में सात से आठ नामों को राष्ट्रपति की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें