फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजम ने अमित शाह को बताया गुंडा, मजलूमों का कातिल

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री आजम खां ने भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को मुस्लिमों का दुश्मन बताया। आजम ने मोदी के करीबी अमित शाह को गुंडा बताते हुए मजलूमों का कातिल करार दिया।
विज्ञापन


उन्होंने गुजरात दंगों के लिए मोदी को दोषी बताया। आजम खां सोमवार को गाजियाबाद के मसूरी मैदान में सपा प्रत्याशी सुधन रावत के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

आजम खां का कहना था कि अमित शाह जैसे लोग उत्तर प्रदेश को गुजरात बनाने के लिए भेजे जा रहे हैं। उन्होंने हिंदू-मुस्लिम एकता के लिए भाजपा को खतरा बताया। कहा कि मोदी मुसलमानों के दोषी हैं और उनकी नीतियां हिंदुओं-मुसलमानों को बांटने वाली हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

शाह ने दिया था आपत्तिजनक बयान

उत्तर प्रदेश में भाजपा के चुनाव प्रभारी अमित शाह ने भी पिछले सप्ताह शामली में एक सभा में आपत्तिजनक बयान दिया था। कांग्रेस की शिकायत पर चुनाव आयोग ने उन्हें नोटिस भेजा है।

शाह पर इस मामले में मुकदमा भी दर्ज किया गया है। आजम खां ने अपने भाषण में मीडिया पर भी निशाना साधा।

मुजफ्फरनगर दंगों में मीडिया की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करते हुए आजम खां ने कहा कि मीडिया ने तस्वीर का एक ही रुख पेश किया। कांग्रेस और भाजपा के संरक्षण से ही देश में अल्पसंख्यकों पर हमले बढ़े हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें