फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकी चैनल ने पुतिन को बताया जेहादी जॉन

Mon, 02 Mar 2015 10:55 PM IST
एजेंसी/वाशिंगटन
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिकी चैनल सीएनएन ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की तस्वीर को इस्लामिक स्टेट (आईएस) के बंधकों के सिर कलम करने वाले आतंकी जिहादी जॉन के नाम से दिखा दिया। हालांकि, बाद में चैनल ने तकनीकी गलती का हवाला देते हुए इस पर माफी भी मांग ली।
विज्ञापन


आतंकी संगठन आईएस की वीडियो में एक नकाबपोश शख्स को जिहादी जॉन के नाम से अक्सर दिखाया जाता है। अमेरिकी न्यू चैनल के कार्यक्रम में पुतिन की तस्वीर के नीचे ‘जिहादी जॉन पहचाना गया’ कैप्शन लिखा दिया गया।

यह एक लाइव कार्यक्रम था। इसी कार्यक्रम में जिहादी जॉन की पहचान लंदन के 26 साल के मोहम्मद इमवाजी के रूप में की गई है। निजी चैनल ने रूस की न्यूज एजेंसी तास को इस गलती पर सफाई देते हुए कहा कि वीडियो सर्वर फेल होने की वजह से पुतिन की तस्वीर कार्यक्रम में दिख गई थी। हम अपनी गलती के लिए माफी मांगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें