फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैदिक रीति रिवाज से दूसरी शादी रचाएंगी अमेरिकी तुलसी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिकी कांग्रेस में पहली हिंदू सांसद तुलसी गबार्ड इस साल अप्रैल में शादी रचाने जा रही हैं। एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि हवाई द्वीप में सिनेमैटोग्राफर अब्राहम विलियम से वैदिक रीति-रिवाजों के मुताबिक गबार्ड शादी के सात फेरे लेंगी।
विज्ञापन


गबार्ड ने पहले भी गीता को साक्षी मानकर शपथ ली थी। गीता की इस प्रति को उन्होंने गत सितंबर में न्यूयॉर्क में मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेंट की थी। योग और अध्यात्म में उनकी काफी रुचि रही है।

अब्राहम ने गबार्ड को ऐसे किया प्रपोज

हवाई से दो बार डेमोक्रेट सांसद रहीं गबार्ड (33) ने इससे पहले एक माह पहले ही अपनी सगाई के बारे में बताया था। इसी हफ्ते एक स्थानीय अखबार होनोलुलू स्टार एडवर्टाइजर को दिए इंटरव्यू में गबार्ड ने अपने मंगेतर की पहचान सार्वजनिक की थी। उन्होंने कहा, ‘उनके मंगेतर अब्राहम और वह बेहद निजी जिंदगी जीते हैं।

अब्राहम को राजनीति से बहुत कुछ लेना देना नहीं है। वह बहुत ही विनम्र और अच्छे इंसान हैं। उन्हें सुर्खियों में रहना पसंद नहीं है। यही बात हम दोनों के लिए अच्छी है।’ अब्राहम (26) ने गबार्ड को 1.17 कैरेट के हीरे की अंगूठी पहनाने के साथ उस वक्त प्रपोज किया, जब वह थैंक्सगिविंग के दौरान हवाई में थीं।

गबार्ड ने कहा कि हमारे लिए आध्यात्मिक मूल्यों की काफी अहमियत है। हम कोशिश करेंगे कि हमारी जिंदगी दूसरों और ईश्वर की सेवा में बीते। इससे हमारे आस-पास रहने वालों पर भी सकारात्मक असर पड़ता है।
विज्ञापन

इसी हफ्ते देंगी शादी निमंत्रण

माना जा रहा है कि गबार्ड की शादी का निमंत्रण इसी हफ्ते आ सकता है, जिसमें राष्ट्रपति बराक ओबामा समेत कई बड़ी हस्तियों को निमंत्रण भेजा जा सकता है। गबार्ड की पहली शादी में सीमित लोगों को ही बुलाया गया था।

शादी बाद भी अपना उपनाम रखेंगी गबार्ड
गबार्ड की यह दूसरी, जबकि विलियम्स की पहली शादी है। गबार्ड ने कहा कि वह शादी के बाद भी अपना उपनाम जारी रखेंगी। विलियम्स एक स्वतंत्र सिनेमेटोग्राफर हैं, जो छोटी फिल्में बनाते हैं और व्यावसायिक और राजनीतिक अभियानों के लिए विज्ञापन भी बनाते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें