अमर उजाला ने अपनी वेबसाइट नए रूपरंग में लॉन्च की है। पाठकों की पसंद-नापंसद को ध्यान में रखते हुए इस नई वेबसाइट में बदलाव किए गए हैं।
इस परिवर्तन से पाठकों को न केवल देश-विदेश की ख़बरें ज्यादा पढ़ने को मिल सकेंगी, बल्कि अलग-अलग प्रदेश के पाठक अपने प्रदेश से जुड़ी ख्ाबरें भी आसानी से पढ़ सकेंगे।
नई वेबसाइट के साथ ही अमर उजाला ब्लॉग की शुरुआत की गई है। अमर उजाला के पत्रकार अपना ब्लॉग तो लिखेंगे ही, साथ ही इसमें देश-दुनिया से पाठक अपना ब्लॉग भी शुरू कर सकते हैं।
इसके अलावा इसमें क्राइम ब्यूरो से लेकर नौकरी तक कई नए फीचर जोड़े गए हैं।
जरा इधर भी की लोकप्रियता को देखते हुए इसे प्रमुखता से जगह दी गई है और कोशिश की गई है कि इसमें पाठकों को अधिक सामग्री मिल सके।
तस्वीरों में पाठकों की दिलचस्पी को देखते हुए हमने फोटो गैलरी को बेहतर ढंग से प्रस्तुत करने की कोशिश की है। साथ में वीडियो का एक अलग खंड शुरू किया है।
आपको ये वेबसाइट कैसी लगी, अपनी प्रतिक्रिया जरूर दें क्योंकि आपके सुझावों के आधार पर ही हम इस वेबसाइट को समय-समय पर नए कलेवर में प्रस्तुत करते हैं।
आप अमर उजाला के फेसबुक पेज facebook.com/Amarujala पर भी अपनी प्रतिक्रिया दर्ज कर सकते हैं।