फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर सिंह दुबई के अस्पताल में भर्ती

Mon, 18 Feb 2013 11:20 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा के पूर्व नेता अमर सिंह को सोमवार को दुबई एयरपोर्ट पर बेहोश होने के बाद वहां के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिंह की हालत गंभीर लेकिन स्थिर बनी हुई है।
विज्ञापन


57 वर्षीय सिंह अपने स्वास्थ्य की नियमित जांच के लिए सिंगापुर जा रहे थे। उनके एक सहयोगी ने बताया कि दुबई एयरपोर्ट पर अमर सिंह अचानक बेहोश हो गए। उन्हें दुबई के वेलकेयर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर लेकिन स्थिर बनी हुई है।

कुछ साल पहले अमर सिंह को किडनी संबंधी बीमारी के इलाज के लिए सिंगापुर के माउंट एलिजाबेथ अस्पताल और मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया था। इसके बाद से वह नियमित रूप से स्वास्थ्य जांच के लिए सिंगापुर जाते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें