फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबानी का ‘एंटीलिया’ दुनिया में सबसे आलीशान और महंगा

Thu, 15 May 2014 12:42 AM IST
एजेंसी/न्यूयॉर्क
विज्ञापन
विज्ञापन
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी का मुंबई स्थित 27 मंजिला बहुचर्चित घर ‘एंटीलिया’ दुनिया का सबसे आलीशान और महंगा घर है।
विज्ञापन


जानी-मानी पत्रिका फोर्ब्स ने दुनिया के सबसे महंगे घरों की सूची जारी की है। इसमें भारतीय उद्योगपति लक्ष्मी मित्तल के घर ‘ताज मित्तल’ का नाम भी शामिल है।

ताज मित्तल में वही संगमरमर लगा है, जिससे ताजमहल को बनाया गया है। सूची में चार लाख स्कवायर फुट में फैले अंबानी के इस गगनचुंबी घर को सबसे ऊपर रखा गया है।
विज्ञापन

सबसे महंगे मकान का मालिक होने का गौरव

अटलांटिक के एक पौराणिक द्वीप के नाम पर इस घर को बनाया गया है। फोर्ब्स ने सूची जारी करते हुए कहा कि दुनिया के सबसे महंगे मकान का मालिक होने का गौरव मुकेश अंबानी के पास है।

पत्रिका ने इसके निर्माण की लागत एक से दो अरब डॉलर के बीच आंकी है। एंटीलिया में छह मंजिला भूमिगत पार्किंग बनी हुई है। तीन हेलीपैड भी हैं और बताया जाता है कि पूरे घर की देखभाल के लिए छह सौ कर्मचारी तैनात हैं।

फोर्ब्स ने इसकी तुलना मैनहट्टन में ग्राउंड जीरो के नजदीक स्थित 17 लाख वर्ग फुट में बने 52 मंजिला ‘7 वर्ल्ड ट्रेड सेंटर’ से की है।
विज्ञापन

दो अरब डॉलर की लागत से बना एंटीलिया

एंटीलिया को बनाने में दो अरब डॉलर खर्च होने की बात कही गई है। सूची में लंदन के केंसिंग्टन पैलेस गार्डेंस स्थित मित्तल के घरों को 21 सबसे महंगे अरबपति घरों की सूची में पांचवें और 18वें स्थान पर रखा गया है।

माना जाता है कि ‘बिलियनेयर रो’ के नाम से चर्चित उच्च सुरक्षा वाले इस इलाके में मित्तल के तीन घर हैं।

इनमें इस्राइली दूतावास के नजदीक एक नियो-जॉर्जियन महल भी शामिल है। इसको हेज फंड के अरबपति कारोबारी नाओम गॉट्समैन ने खरीद लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें