निष्कासन के दूसरे दिन ही पलटवार करते हुए अतरौली की पूर्व प्रत्याशी संगीता चौधरी ने बसपा सुप्रीमो पर टिकट के एवज में पैसे लेने का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि उनके दिवंगत पति धर्मेंद्र चौधरी ने अतरौली से बसपा प्रत्याशी बनने से पहले पार्टी को डेढ़ करोड़ रुपये दिए थे। गौरतलब है कि मायावती के पांव छूने का फोटो वायरल होने के बाद संगीता चौधरी का बीती 10 जनवरी को टिकट काट दिया गया था और दो फरवरी को उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया।
इस संबंध में बसपा जिलाध्यक्ष अरविंद आदित्य ने कहा है कि सभी आरोप बेबुनियाद हैं।