जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में देशद्रोही नारे लगाने के आरोपी छात्रों की गिरफ्तारी के विरोध में उतरे संगठनों पर हुए हमले के मामले में हाईकोर्ट गंभीर है।
मुख्य न्यायाधीश ने आश्वासन दिया है कि वह इस मामले को अपने स्तर से देख रहे हैं और जनपद न्यायालय के प्रशासनिक न्यायमूर्ति से इस बाबत रिपोर्ट लेने के बाद कार्रवाई पर विचार करेंगे।
अधिवक्ता एसएफए नकवी द्वारा अदालत के समक्ष कचहरी का मामला उठाए जाने पर मुख्य न्यायाधीश ने यह आश्वासन दिया।