फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेताजी से जुड़ी गोपनीय फाइलें हुईं सार्वजनिक

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती के मौके पर उनके मौत से जुड़ी कुछ फाइलों को सार्वजनिक किया। इन फाइलों को डिजिटल रूप में सार्वजनिक किया गया। इन फाइलों को नेताजीपेपर्स डॉट जीओवी डॉट इन (netajipapers.gov.in) के जरिए आसानी से देखा जा सकेगा। इस दौरान नेताजी के परिवार के लोग भी वहां मौजूद थे।
विज्ञापन


गौरतलब है कि नेताजी के रिश्तेदारों ने पिछले साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर उनसे जुड़ी खुफिया फाइलों को सार्वजनिक करने की मांग की थी। इस दौरान मोदी ने उनकी फाइलों को सार्वजनिक करने का वादा किया था। इससे पहले पश्चिम बंगाल सरकार ने भी नेताजी से जुड़ी कुछ फाइलों को सार्वजनिक किया था।

फाइलों को सार्वजनिक करने के दौरान पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री महेश शर्मा भी वहां मौजूद थे। शर्मा के मुताबिक पिछले साल जब नेताजी के परिवार के सदस्य मोदी से मिलने आए थे उसी वक्त प्रधानमंत्री ने इन फाइलों को सार्वजनिक करने का वादा किया था।
विज्ञापन

विज्ञापन

नेताजी के परिवार से मिले थे पीएम मोदी

उल्लेखनीय है कि पीएम मोदी ने बीते वर्ष 14 अक्तूबर को नेताजी के परिवार के 35 सदस्यों से अपने सरकारी निवास पर मुलाकात की थी। उस क्षण को उन्होंने बेहद गौरव वाला पल बताया था।

नेताजी के परिवार के सदस्यों से मिलने के बाद पीएम ने ट्वीट कर खुद देश को जानकारी उपलब्ध कराई थी कि नेताजी से जुड़ी फाइलों को सार्वजनिक करने की प्रक्र्तिया 23 जनवरी 2016 को शुरू होगी।

वैसे नेताजी के परिवार के सदस्यों की लंबे अरसे से यह मांग थी कि उनके रहस्यों से पर्दा हटाने के लिए उनसे जुड़ी फाइलों को सार्वजनिक किया जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें