फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम में हो सकते हैं अलकायदा से जुड़े जिहादी: गोगोई

Wed, 22 Oct 2014 08:36 PM IST
एजेंसी/गुवाहाटी
विज्ञापन
विज्ञापन
असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई का कहना है कि राज्य में अलकायदा से जुड़े जिहादी मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के पास इस बात के सबूत है कि असम में जिहादी समूहों की गतिविधियां चल रही हैं।
विज्ञापन


बांग्लादेश के संगठन जमात-उल मुजाहिदिन (जेएमबी) का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें इस बात के कुछ सबूत मिले हैं कि जिहादी राज्य में मौजूद हैं। हम उनकी पहचान कर और सजा दिलाने की कोशिश करेंगे।

उन्होंने कहा कि मैं यह दावे के साथ नहीं कह सकता लेकिन अंदेशा है कि ऐसे जिहादियों का संपर्क अल कायदा जैसे आतंकी संगठनों के साथ है। हमें सतर्क रहना पड़ेगा ताकि वे असम में अपना बेस स्थापित न कर पाएं।
विज्ञापन


उन्होंने चेतावनी दी कि इस प्रकार की गतिविधियों में पाए जाने वालों के खिलाफ राज्य सरकार कड़ी कार्रवाई करेगी। इसके पीछे कोई राजनीति नहीं है। यह देश हित का मामला है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मैं सभी को आश्वस्त करना चाहता हूं कि धर्म के नाम पर किसी निर्दोष की गिरफ्तारी नहीं होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें