फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम ने समी की मौत पर जताया दुख, दिए 10 लाख रुपए

विज्ञापन
विज्ञापन
हर्ष फायरिंग में मरने वाले बालक समी के परिजनों को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आर्थिक सहायता दी है। स्थानीय नेताओं के साथ लखनऊ गए पीड़ित परिवार को पांच लाख रुपये शासन की ओर से और पांच लाख रुपये समाजवादी पार्टी की तरफ से बतौर सहायता दिए गए हैं।
विज्ञापन


मंगलवार को मजलिस तहरार ए इस्लाम के प्रदेश अध्यक्ष मौ. अली, सपा जिला सचिव हाजी रिजवान, राशिद सभासद, नवाब कुरैशी, हाजी सलीम, कय्यूम तथा पीड़ित परिवार से अहसान और उनके भाई इकबाल लखनऊ गए।

वहां मुख्यमंत्री से मुलाकात हुई और घटना के बारे में जानकारी दी। मौ. अली ने बताया कि पीड़ित परिवार को शासन की तरफ से पांच लाख और पार्टी की तरफ से पांच लाख रुपये सहायता राशि मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी की मांग

इसके अलावा पीड़ित परिवार को आवास बनवाने के लिए जिला स्तर पर अधिकारियों को कहा गया है। पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिलवाने की मांग भी की गई, जिस पर मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है।

इस दौरान उनके साथ एसडीएम कैराना इंद्रसैन यादव और एसडीएम अवधेश कुमार सिंह भी मौजूद रहे। मंगलवार रात वह लखनऊ से कैराना के लिए लौट आए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें