फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश भर में सपा को मजबूत करेंगे अखिलेश

Tue, 23 Oct 2012 09:08 PM IST
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि सपा को पूरे देश में मजबूत किया जाएगा ताकि राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा हासिल कर सके। यादव ने मंगलवार को वसंत विहार में पार्टी के केंद्रीय कार्यालय के भवन का भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। पार्टी को नई दिल्ली में इंस्टीट्यूशनल एरिया वसंत विहार में नए कार्यालय के लिए जमीन मिली है।
विज्ञापन


अखिलेश ने कहा कि अब समाजवादियों को पक्का ठिकाना मिलेगा। यहां से सपा को पूरे देश में मजबूत करने के लिए राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य में रणनीति और तैयारी की योजना बनाई जाएगी। तकनीकी तौर पर सपा राष्ट्रीय पार्टी नहीं है। मगर सपा की उत्तर प्रदेश में सरकार है। संख्या बल के आधार पर पार्टी कई राष्ट्रीय पार्टियों से बड़ी है।

मुख्यमंत्री ने दावा किया है कि सपा उत्तर प्रदेश के अलावा आने वाले दिनों में बाकी राज्यों में भी मजबूती से विधानसभा चुनाव लड़ेगी। वहीं रामगोपाल यादव ने कहा कि हमें उम्मीद है कि यहां से सपा और ज्यादा मजबूत और बड़े दल के तौर पर देश में उभरेगी। लोकसभा उम्मीदवारों के ऐलान के बारे में उन्होंने कहा कि लोकसभा के उम्मीदवारों की सूची तैयार है। अभी सिर्फ एलान बाकी है।
विज्ञापन


यादव ने दावा किया कि पार्टी ने उम्मीदवारों को अपने क्षेत्र में काम करने के लिए पहले ही कह दिया है। वहीं विधायकों और राज्य के मंत्रियों के लोकसभा चुनाव नहीं लड़ाने की बात कहने के बावजूद कई विधायकों की लॉबिंग को लेकर जब पूछा गया कि क्या सपा इनकी दावेदारी पर विचार करेगी। तो सपा महासचिव ने कहा कि क्यों विचार नहीं करेगी। इस मौके पर सपा महासचिव राम गोपाल यादव, कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव, सांसद मोहन सिंह, सांसद नरेश अग्रवाल, नीरज शेखर, धमेंद्र यादव और मोहन सिंह के अलावा पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें