फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजीत डोभाल ने दी पाकिस्तान को चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
‘जिहादी आतंकवाद’ को सभी दक्षिण एशियाई देशों के लिए खतरा करार देते हुए राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने पाकिस्तान को चेताया है कि गुप्त कार्रवाई कारगर रणनीति नहीं है। उन्होंने कहा कि यह पड़ोसी देश की बहुत अदूरदर्शी रणनीति है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने इस बात को कभी भी स्वीकार नहीं किया कि अगर वह भारत और अन्य दक्षिण एशियाई देशों के साथ संबंधों को ठीक करता है तो यह उसकी अर्थव्यवस्था के लिए फायदेमंद होने के साथ आर्थिक विकास के लिए बेहद प्रभावी साबित होगा।

नगेंद्र सिंह मेमोरियल लेक्चर में उन्होंने कहा कि जब तक ऐसा नहीं होता है तब भारत क्या कर सकता है। एक उपाय यह हो सकता है कि पाकिस्तान को समझाने की पूरी कोशिश की जाए। जिस भाषा में पाकिस्तान समझे उस भाषा में उसे यह समझाने की जरूरत है।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

'जिहादी आतंकवाद है सबसे बड़ा खतरा'

उन्होंने कहा कि अधिकतर दक्षिण एशियाई देशों के सामने खतरा आंतरिक है। इस्लामिक आतंकवाद या जिहादी आतंकवाद सबसे बड़ा खतरा है।

उन्होंने कहा कि बांग्लादेश, अफगानिस्तान, भारत, पाकिस्तान और यहां तक कि श्रीलंका भी इससे प्रभावित है। इस कॉमन खतरे से निपटने के लिए अधिक सहयोग होना चाहिए लेकिन पाकिस्तान और अफगानिस्तान इसके केंद्र बन गए हैं।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान समस्या का हिस्सा है ऐसे में वह समाधान का हिस्सा नहीं हो सकता। केवल पाकिस्तान ही ऐसा देश हैं जिसके साथ यह समस्या आ रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें