फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजय माकन ने कैबिनेट से दिया इस्तीफा

Sat, 15 Jun 2013 11:00 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय शहरी विकास एवं गरीबी उन्मूलन मंत्री अजय माकन ने शनिवार रात को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। माकन ने पार्टी संगठन के लिए काम करने की इच्छा जताई है।
विज्ञापन


माकन का इस्तीफा ऐसे वक्त में हुआ है जब केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल की चर्चा जोरों पर है। खेल मंत्री और गृह राज्य मंत्री भी रह चुके माकन दिल्ली से कांग्रेस सांसद हैं।

उनके इस्तीफा देने के साथ ही अगले हफ्ते केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल की अटकलें तेज हो गई हैं। साथ ही आगामी 2014 के आम चुनाव को देखते हुए कांग्रेस पार्टी संगठन में भी बदलाव किया जा सकता है।
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि माकन को दिल्ली कांग्रेस का प्रमुख या फिर एआईसीसी में महासचिव बनाया जा सकता है।

यह तक एक वरिष्ठ कांग्रेस नेता का यह भी कहना है कि दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए उन्हें शीला दीक्षित की जगह मुख्यमंत्री भी बनाया जा सकता है।

साथ ही दिल्ली प्रदेश प्रमुख बनाया जाना भी उनको प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री प्रोजेक्ट किए जाने का साफ संकेत माना जाएगा।

साथ ही यह भी संभावना व्यक्त की जा रही है कि माकन के नक्शे कदम पर चलते हुए स्वास्थ्य मंत्री गुलाब नबी आजाद, खेल मंत्री जीतेंद्र सिंह समेत कई अन्य मंत्री भी अपने पद से इस्तीफा देकर पार्टी संगठन में जा सकते हैं।

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने थाइलैंड से लौटते वक्त मंत्रिमंडल में फेरबदल का संकेत दिया था। इस संदर्भ में उनकी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से बृहस्पतिवार को पहले दौर की बातचीत हो चुकी है। यूपीए सरकार में द्रमुक और तृणमूल कांग्रेस के मंत्रियों के इस्तीफा देने के बाद से ही कई पद रिक्त पड़े हुए हैं।

इसके अलावा मंत्रिमंडल में कई मंत्रियों के पास कई विभागों का अतिरिक्त कार्यभार भी है।

इनमें दूरसंचार मंत्री कपिल सिब्बल के पास कानून मंत्रालय, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री सीपी जोशी के पास रेल मंत्रालय और वाणिज्य और उद्योग मंत्री आनंद शर्मा के पास कपड़ा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार है।

अगले साल होने वाले आम चुनाव को देखते हुए पार्टी संगठन में भी फेरबदल किया जाना है। राहुल गांधी के जयपुर में पार्टी उपाध्यक्ष पद संभालने के बाद से ही उनकी टीम के ऐलान का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें