फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय से नहीं उड़ी फ्लाइट, 17 एयर होस्टेस निलंबित

Fri, 29 May 2015 07:59 AM IST
एजेंसी/नई दिल्ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
एयर इंडिया ने विश्राम के लिए पर्याप्त समय नहीं मिलने की दलील देकर कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में देरी करने के आरोप में 17 एयर होस्टेसों को निलंबित कर दिया है। इनमें कुछ वरिष्ठ एयर होस्टेस भी हैं। सूत्रों ने बताया कि पिछले शुक्रवार को जारी आदेश पर उड़ान सेवा के सह महाप्रबंधक का हस्ताक्षर है, लेकिन उसमें निलंबन के कारणों का जिक्र नहीं है।
विज्ञापन


आदेश में कहा गया है कि लंबित जांच को देखते हुए आपको तुरंत प्रभाव से निलंबित किया जा रहा है। अगले आदेश में आरोपों के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी। एयर इंडिया के अधिकारियों ने बताया कि उड़ान में देरी करने के लिए इन एयर होस्टेसों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। एयर होस्टेसों ने अपर्याप्त विश्राम का बहाना कर ऐसा किया।

हालांकि, एयर होस्टेसों का दावा है कि वे केवल नियमों को लागू करने पर जोर दे रही थीं। उड्डयन नियामक डीजीसीए के विश्राम अवधि के नियमों के मुताबिक, बिना विश्राम के 24 घंटे के भीतर कोई भी एयरलाइंस चालक दल के सदस्यों से 11 घंटे से अधिक की उड़ान सेवा नहीं ले सकता।
विज्ञापन


इसमें यह भी कहा गया है कि किसी भी अंतरराष्ट्रीय उड़ान पर जाने और उससे पूर्व की उड़ान के बीच विश्राम की अवधि 22 घंटे से कम नहीं होनी चाहिए। इन 17 एयर होस्टेसों के कारण कथित तौर जिन उड़ानों में देरी हुई उनमें दिल्ली से लंदन, मिलान और रोम के साथ जद्दा से कालीकट और कोच्चि की उड़ाने थीं। दिल्ली से रोम, मिलान और लंदन की उड़ाने आमतौर पर नौ से साढ़े नौ घंटे की होती हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें