झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की कथित धांधलियों और घोटालों के राजदार अनिल वस्तावडे को मंगलवार की रात इंडोनेशिया से भारत लाया गया। पुणे के बिजनेसमैन अनिल को वस्तावडे मनी लॉन्ड्रिंग के केस में इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में 19 जनवरी को पकड़ा गया था।
कल एयरपोर्ट पहुंचने पर प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने अनिल को हिरासत में ले लिया। अनिल को आज रांची में कोर्ट में पेश किया जाएगा। गौरतलब है कि मधु कोड़ा इस समय झारखंड की रांची जेल में बंद हैं। रांची में कोड़ा और अनिल की आमने-सामने पूछताछ की जा सकती है।
वस्तावडे को पकड़ने के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की सिफारिश पर सीबीआई रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था। इंडोनेशिया की प्रवर्तन निदेशालय ने वस्तावडे को हिरासत में लिया था। प्रवर्तन निदेशालय को शक है कि वस्तावडे ने कोड़ा और उसके सहयोगियों के पैसों दुबई समेत कई देशों में प्रॉपर्टी खरीदने में लगाए। इस केस में पिछले साल दायर चार्जशीट में वस्तावडे का नाम शामिल है।