तमिलनाडु की 39 सीटों में से 37 सीटें पर जयललिता का झंडा बस फहरने को ही है। बीजेपी और पीकेपी एक-एक सीटों पर आगे चल रहे हैं।
AIADMK 37 सीटों पर बढ़त के साथ साथ 44.3 प्रतिशत वोट शेयर हासिल करके सबसे आगे बनी हुई है। डीएमके को 22.9 प्रतिशत वोट शेयर तो मिला है लेकिन फिलहाल तक उसे कोई भी सीट हासिल नहीं हुई है।
शिवगंगा सीट से चिदंबरम के बेटे भी काफी पीछे चल रहे हैं।
नागपट्टिनम, तंजावुर, तूतिकोरिन, रामनाथपुरम, चेन्नई दक्षिण, चेन्नई उत्तर, चेन्नई मध्य, पोल्लाची, सलेम, विल्लुपुरम और कांचीपुरम से अन्नाद्रमुक उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।
द्रमुक के उम्मीदवार और पूर्व केंद्रीय मंत्री दयानिधि मारन और टीआर बालू पीछे चल रहे हैं।