फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्लील हरकत करते कैमरे में कैद हुआ पुलिसवाला

Sun, 10 Jan 2016 01:02 PM IST
अंकुर जैन/बीबीसी अहमदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
अहमदाबाद में सार्वजनिक कार्यक्रमों में महिलाओं से किस प्रकार घिनौनी हरकत होती है इसका एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे रक्षक ही भक्षक बन गया है।
विज्ञापन


महिलाओं से कथित छेड़छाड़ की वारदात में पुलिस ने जांच के आदेश दिए हैं। जांच एक वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शुरू की गई है। जांच एक पुलिसकर्मी के खिलाफ हो रही है, जो एक झील उत्सव के दौरान बने एक वीडियो में महिलाओं को छूते हुए और छोड़छाड़ करते हुए दिखाई दे रहा है।

इस वीडियो में पुलिसकर्मी का चेहरा दिखाई नहीं दे रहा है, क्योंकि वीडियो उसके चलते हुए पीछे से बनाया गया है। हालांकि यह साफ है कि वह कुछ महिलाओं से बदसुलूकी कर रहा है। यह दिख रहा है कि वह जान बूझकर अपने सामने चल रही महिलाओं को गलत तरीके से छू रहा है।
विज्ञापन

देखें वीडियो

विज्ञापन

वीडियो बनाने वाले की नहीं हो सकी पहचान

ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर मनोज शशिधरन ने बीबीसी को बताया, "इस वीडियो के बारे में जानकारी मिलने के बाद हमने प्राथमिक जांच शुरू कर दी है। अभी हम किसी नतीजे पर नहीं पहुँच सके हैं, उस शख्स की शिनाख्त भी नहीं हो सकी है।"

अहमदाबाद प्रशासन हर साल कला संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए झील उत्सव का आयोजन करता है, जो एक हफ्ते तक चलता है।

हफ्ते भर चलने वाले इस उत्सव में हजारों लोग आते हैं। इसलिए इस मौके पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें