फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करार रद्द करने के लिए अगस्ता वेस्टलैंड को नोटिस

Wed, 23 Oct 2013 09:01 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
रक्षा मंत्रालय ने 3600 करोड़ रुपये के वीवीआईपी हेलीकॉप्टर खरीद करार को रद्द करने के लिए एंग्लो-इतालवी कंपनी अगस्ता वेस्टलैंड को अंतिम कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन


अगस्ता वेस्टलैंड कंपनी को 12 वीवीआईपी हेलीकॉप्टर भारतीय वायुसेना को देने थे लेकिन करार में दलाली के आरोपों के चलते विवाद खड़ा हो गया।

रक्षा मंत्रालय ने इस संबंध में 21 अक्तूबर को नोटिस जारी किया था। इसमें मंत्रालय ने एंग्लो-इतालवी कंपनी से पूछा था कि क्यों न करार की पूर्व शर्तों के उल्लंघन के आरोप में कांट्रेक्ट को रद्द कर दिया जाए।

रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि कंपनी को अपना जवाब दाखिल करने के लिए 21 दिन की मोहलत दी गई थी। हालांकि अगस्ता वेस्टलैंड आरोपों का खंडन करती रही है।
विज्ञापन


एंग्लो इतालवी कंपनी द्वारा मध्यस्थता की प्रक्रिया का इस्तेमाल किए जाने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि ये कार्यवाही रक्षा मंत्रालय के पूर्व अनुबंध इंटेगरिटी समझौते का उल्लंघन करने पर लागू नहीं होती है। सरकार पहले ही 12 एडब्ल्यू-101 वीवीआईपी हेलीकॉप्टरों की आपूर्ति संबंधी समझौते को रोक चुका है।

3600 करोड़ रुपये के समझौते में 360 करोड़ की घूसखोरी के आरोप लगे हैं। आरोपियों में पूर्व वायुसेना प्रमुख एसपी त्यागी का भी नाम है। वायुसेना को 3 हेलीकॉप्टर मिल चुके हैं और अन्य की आपूर्ति को रोक दिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें