आगरा के एक अंग्रेजी माध्यम के स्कूल में उस वक्त हड़कंप मच गया जब स्कूल में बम होने की सूचना का पत्र स्कूल की दीवार पर चस्पा किया हुआ मिला।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक आगरा के क्वीन विक्टोरिया इंटर कालेज की दीवार पर धमकी भरा पत्र मिला। पत्र में स्कूल में बम रखे जाने की सूचना के साथ धमकी भी दी गई। स्कूल प्रशासन द्वारा घटना की सूचना पुलिस व जिला प्रशासन को दी गई।