फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलिक के यात्रा कार्यक्रम में आगरा, अजमेर नहीं

Wed, 12 Dec 2012 08:10 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान के गृहमंत्री रहमान मलिक के भारत दौरे के कार्यक्रम में आगरा और अजमेर की यात्रा शामिल नहीं है। मलिक शुक्रवार को यहां पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि मलिक के आगरा या अजमेर यात्रा संबंधी कार्यक्रम की पुष्टि नहीं हुई है। वह 48 घंटे से कम समय तक भारत में रहेंगे। गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे के साथ मलिक दोनों देशों के बीच उदार वीजा समझौते को लागू करने की औपचारिक घोषणा करेंगे।

सूत्रों ने कहा कि यदि मलिक ने अंतिम क्षणों में इन स्थलों की यात्रा की इच्छा जताई तो इसके लिए जरूरी व्यवस्था की जा सकती है। पाक गृहमंत्री 14 दिसंबर की दोपहर नई दिल्ली पहुंचेंगे। उनके साथ 15 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल और पाकिस्तानी मीडिया के पांच सदस्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मलिक के 16 दिसंबर को स्वदेश लौटने की योजना है। उन्होंने इस दौरे में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद, यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी और लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज समेत कई अन्य भारतीय नेताओं से मुलाकात की इच्छा व्यक्त की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें