फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘राम-लीला’ पर यूपी-पंजाब में महाभारत

Fri, 15 Nov 2013 10:49 PM IST
अमर उजाला, इलाहाबाद, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘राम-लीला’ के शुक्रवार को रिलीज होने के साथ ही इलाहाबाद से लेकर जालंधर तक माहौल गरमा गया। फिल्म का नाम बदलने को लेकर कई हिंदू संगठनों ने सिनेमाघरों के बाहर प्रदर्शन किया व निर्देशक के खिलाफ नारे लगाए।
विज्ञापन


फिल्म के पोस्टर फाड़े और उसे जलाने की कोशिश की गई। जालंधर स्थित पीवीआर में हिंदू संगठन एक साथ पहुंचे और चल रहे शो में से दर्शकों को उठा दिया। चेतावनी दी गई कि फिल्म का नाम न हटाया गया तो विरोध-प्रदर्शन तेज किया जाएगा। जालंधर में हाईवे जाम कर रहे कुछ भाजपाइयों को पुलिस ने हिरासत में लिया, बाद में छोड़ दिया गया।

इलाहाबाद में राष्ट्रीय युवा क्रांतिकारी मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने महासचिव राजीव दुबे के नेतृत्व में सिविल लाइंस स्थित पैलेस थिएटर के बाहर प्रदर्शन हुआ। दुबे ने आरोप लगाया कि यह फिल्म भारतीय संस्कृति और धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली है।
विज्ञापन


पैलेस थिएटर के संचालक आशुतोष अग्रवाल ने माना कि पहले शो में दर्शकों की संख्या थोड़ी कम रही लेकिन प्रदर्शन जारी रहा। इसी तरह सुग्रीव निषाद के नेतृत्व में छात्रों की टोली ने तेलियरगंज स्थित अवतार टॉकीज के  बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने फिल्म का पोस्टर जलाने के साथ बुकिंग काउंटर को भी जबरन बंद करा दिया।

जालंधर में सुबह ही शिव सेना, हिंदू जागृति मंच, हिंद क्रांति दल आदि हिंदू संगठनों एक रोष मार्च निकाला। संगठनों ने सिनेमाघरों में पहुंचकर फिल्म को रुकवाना शुरू कर दिया। हिंदू संगठनों ने पहले सिनेमा घरों में फिर पुलिस कमिश्नर राम सिंह के कार्यालय के बाहर हंगामा किया। वहीं भाजपा के स्टेट कल्चर सेल के प्रधान किशन लाल शर्मा ने नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक जाम करने की घोषणा कर दी।

वे साथियों को लेकर एनएच जाम करने के लिए पहुंचे तो पुलिस अधिकारियों की टीम ने उनको हिरासत में ले लिया। दिन भर शहर में तनावपूर्ण स्थिति रही। सिनेमाघरों की तरफ से आश्वासन दिया गया है कि फिल्म के पोस्टर से राम लीला नामक फिल्म के शीर्ष से राम शब्द को हटा दिया जाएगा।

एडीसीपी ने सिनेमाघरों को मनाया
आखिरकार शिवसेना, हिंद क्रांति दल इस बात पर सहमत हो गए कि फिल्म में से विवादित गीत को बंद कर दिया जाए और जो पोस्टर फिल्म के लगे हैं, उनमें लिखे राम शब्द को मिटा दिया जाए। एडीसीपी नरेश डोगरा ने जालंधर के तीनों सिनेमाघरों में खुद बात की और अपने बलबूते पर उनको इस बात के लिए मना लिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें