फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर भाजपा में लौटेंगे कल्याण सिंह

Sun, 16 Dec 2012 11:39 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह लंबे समय के बाद एक बार फिर भाजपा में लौटेंगे। रविवार को पार्टी अध्यक्ष नितिन गडकरी से उनकी मुलाकात के बाद कल्याण सिंह की ‘जन क्रांति पार्टी’ के भाजपा में विलय पर मुहर लग गई।
विज्ञापन


जन क्रांति पार्टी के अध्यक्ष राजवीर सिंह ‘राजू भैया’ ने जानकारी दी कि 21 जनवरी को लखनऊ में होने वाली भाजपा की रैली में इस मिलन की घोषणा होगी। कल्याण सिंह के राजनीतिक कैरियर में यह दूसरा मौका होगा, जब वह वापस भाजपा की ओर लौटेंगे।

2014 के लोकसभा चुनावों की तैयारी के मद्देनजर भाजपा उत्तर प्रदेश में राजनीतिक जमीन तलाशने में जुटी हुई है। इसी वजह से पार्टी के सीनियर नेता काफी समय से कल्याण सिंह को मनाने में जुटे हुए थे। रविवार को पार्टी अध्यक्ष से मुलाकात के बाद कल्याण सिंह के फिर से भाजपा में शामिल होना लगभग तय हो गया है।
विज्ञापन


इस फैसले के बाद जहां कल्याण सिंह के राजनीतिक कैरियर को नया जीवन मिलने की उम्मीद है, वहीं भाजपा भी उनके जरिए यूपी में पिछड़े वर्ग के वोटरों को लुभाने की तैयारी में है। इस निर्णय से पिछड़ी जातियां खासतौर से लोध समुदाय फिर से भाजपा की ओर लौट सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें