फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलओसी पर फिर फायरिंग, बस सेवा पर पाबंदी

Fri, 11 Jan 2013 06:21 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय जवानों पर पाकिस्तानी सेना की बर्बरता के बाद दोनों मुल्कों के बीच सीमा पर तनाव बढ़ता जा रहा है। तनाव का असर दोनों देशों के बीच कारोबार और रिश्तों पर भी पड़ा है। पाकिस्तान ने पुंछ के रास्ते व्यापार और ट्रैफिक पर रोक लगा दी है। पुंछ सीमा में चकना-दा-बाग से कारोबार के रास्ते बंद कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) और जम्मू-कश्मीर के बीच 'पैगाम-ए-अमन' बस सेवा पर शुक्रवार को रोक लगा दी गई। हालांकि पाकिस्तान ने बस सेवा रोके जाने के कारणों के बारे में कुछ नहीं बताया है।

इधर भारतीय अधिकारियों ने दावा किया है कि शुक्रवार को पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया। पाकिस्तानी सेना की फायरिंग के जवाब में भारतीय फौज ने भी गोलीबारी की।
विज्ञापन


सीमा पर तनाव और लगातार हो रही फायरिंग को देखते पाकिस्तान ने इसलामाबाद में भारतीय उच्चायुक्त शरत सभरवाल को विदेश मंत्रालय में बुलाकर लिखित में विरोध जताया। सभरवाल ने फायरिंग के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

उल्लेखनीय है कि पाकिस्तानी सेना ने बृहस्पतिवार को पुंछ में एलओसी ट्रेड सेंटर और अटारी-वाघा सड़क से जाने वाले भारतीय ट्रकों के लिए गेट ही नहीं खोले। पुंछ में टमाटर आदि लेकर पीओके जा रहे करीब 65 ट्रक अटक गए हैं तो वाघा बॉर्डर पर भी बड़ी संख्या में ट्रक खड़े हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें