फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीवी पर टकटकी लगाए रहा अफजल गुरु

Wed, 21 Nov 2012 07:33 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई हमले के गुनहगार अजमल कसाब को फांसी दिए जाने की खबर दिल्ली की तिहाड़ जेल में भी चर्चा का विषय रही। खबर के बाद संसद हमले में दोषी करार और फांसी की सजा पा चुका अफजल गुरु भी टीवी पर टकटकी लगाए रहा। वह बार-बार चैनल बदलकर खबरें देखता रहा।
विज्ञापन


जेल नंबर तीन की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों के मुताबिक, टीवी देखते वक्त अफजल गुरु के चेहरे पर तनाव था। हालांकि उसकी दिनचर्या में कोई बदलाव नहीं आया। सूत्रों के मुताबिक, अफजल गुरु के सेल पर विशेष नजर रखने की हिदायत दी गई है।

गौरतलब है कि 13 दिसंबर-2001 को संसद पर हमले में अफजल को सत्र न्यायालय ने फांसी की सजा सुनाई थी, जिसे दिल्ली हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट ने भी बरकरार रखा है। अफजल की पत्नी ने अक्तूबर-2006 में फांसी की सजा को माफ करने के लिए राष्ट्रपति को अर्जी दी थी, मगर अभी तक सरकार की ओर से फांसी माफी पर अंतिम फैसला नहीं लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें