फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीत से खुश हैं मोदी और शाह, दी बधाई

Thu, 20 Aug 2015 09:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
ललित गेट और व्यापम घोटाले पर सियासी हमला झेल रही भाजपा को मध्य प्रदेश के बाद अब राजस्थान के निकाय चुनावों के नतीजे ने बड़ी राहत दी है।
विज्ञापन


राजस्थान में निकाय चुनाव में मिली जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य सरकार पर भरोसा जताने के लिए सूबे की जनता को बधाई दी है।

दूसरी तरफ, पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने जीत के बहाने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर सियासी हमला बोला है।

शाह ने भी जताई खुशी

शाह ने इस जीत को सोनिया-राहुल की कथित विकास विरोधी और नकारात्मक तथा तथ्यहीन आरोपों की राजनीति के खिलाफ जनादेश करार दिया है।

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि मध्य प्रदेश के बाद अब राजस्थान की जनता ने भी व्यापम के बाद अब ललित गेट पर कांग्रेस के झूठे आरोपों का का जवाब दिया है।

उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश निकाय चुनाव की तरह राजस्थान में पार्टी को धमाकेदार जीत नहीं मिली है। इसके बावजूद, चूंकि चुनाव ललितगेट के साये में लड़े गए इसलिए भाजपा इस जीत को खुद के लिए बड़ा सियासी अवसर मान रही है।
विज्ञापन

शिवराज को दी गई बधाई

राजस्थान के निकाय चुनाव के नतीजे आते ही पीएम मोदी ने तत्काल राज्य की जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। हालांकि, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज चौहान को दी गई बधाई की तरह उन्होंने सूबे की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को बधाई देने के बदले राज्य सरकार पर भरोसा जताने के लिए मतदाताओं को धन्यवाद दिया।

शाह ने इस जीत पर टिप्पणी करते हुए कहा यह कांग्रेस अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की राजनीति के खिलाफ दिया गया जनादेश है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की विकास और आर्थिक प्रगति की राह में अवरोध उत्पन्न करने की नकारात्मक प्रवृत्ति के खिलाफ लोगों में आक्रोश है।

इसलिए, मध्यप्रदेश के बाद अब राजस्थान में भी लोगों ने कांग्रेस को नकार दिया है। रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस को आत्मचिंतन करने की सलाह दी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें