फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कुत्ता फुटपाथ पर सोएगा तो कुत्ते की मौत ही मरेगा'

विज्ञापन
विज्ञापन
हिट एंड रन केस में अभिनेता सलमान खान को 5 साल की सजा के ऐलान के बाद गायक अभिजीत भड़क गए। उन्होंने ट्विटर पर ऐसा ट्वीट किया जिसको लेकर विवाद हो गया।
विज्ञापन


अभिजीत ने अपने ट्वीट में फुटपाथ पर सोने वालों पर निशाना साधा है। अभिजीत ने फुटपाथ पर सोने वालों की तुलना कुत्ते से की है।

अभिजीत ने लिखा है कि कुत्ता अगर रोड पर सोएगा तो कुत्ते की मौत मरेगा। रोड गरीबों के बाप की नहीं है। जब मेरे पास करीब एक साल तक घर नहीं था उस समय भी मैं जमीन पर नहीं सोया।

Kutta rd pe soyega kutte ki maut marega, roads garib ke baap ki nahi hai I ws homles an year nvr slept on rd @BeingSalmanKhan @sonakshisinha— abhijeet  (@abhijeetsinger) May 6, 2015
विज्ञापन


विज्ञापन

अभिजीत की फिल्मी हस्तियों से अपील

अभिजीत यहीं पर नहीं रूके उन्होंने आगे फिल्म जगत की हस्तियों से इस मामले में आगे आने की अपील की है। उन्होंने लिखा है कि सड़कें और फुटपाथ सोने के लिए नहीं होता।

Come out fraternity, support @BeingSalmanKhan boldly not hypocriticly Roads footpath r not meant 4 sleeping, not driver's or alcohol's fault— abhijeet  (@abhijeetsinger) May 6, 2015


अभिजीत ने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए अगले ट्वीट में लिखा कि जैसे आत्महत्या कानूनन जुर्म है वैसे ही फुटपाथ पर सोना भी कानूनी तौर पर जुर्म ही है। लगभग 80 फीसदी फिल्मी शख्सियतों ने बिना घर के ही स्टारडम हासिल किया लेकिन वो कभी फुटपाथ पर नहीं सोए।

Suicide is crime so is sleeping on footpath..80% homeles film ppl strugld achievd stardom but never slept on footpath @BeingSalmanKhan— abhijeet  (@abhijeetsinger) May 6, 2015

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें