फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कसाब को फांसी, अब सरबजीत का क्या होगा?

Wed, 21 Nov 2012 11:20 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत में आतंकी कसाब को फांसी मिलने के साथ ही पाकिस्तान की जेल में बंद सरबजीत की जिंदगी पर मौत के बादल गहराने लगे हैं। आशंका व्यक्त की जा रही है कि कसाब की फांसी से बौखलाया पाक सरबजीत को फांसी की सजा दे सकता है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि सरबजीत को जासूसी के आरोप में पाकिस्तान की अदालत से फांसी की सजा दी गई है और सरबजीत जेल में बंद है। पिछले कुछ माह से उम्मीद हो रही थी कि पाकिस्तान की सरकार सरबजीत को माफी दे सकती है। लेकिन कसाब की फांसी के बाद मामला उलटा पड़ने की आशंका हो गई है।

मुंबई हमले में कसाब की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ के दौरान कसाब ने स्वीकार किया था कि वो पाकिस्तान से ताल्लुक रखता है और इस पर पाक ने अनभिज्ञता जाहिर की थी। लेकिन असलियत में पाकिस्तान सरकार भी जानती है कि ये अनभिज्ञता उसके ताल्लुक को समाप्त नहीं कर सकती।
विज्ञापन


कसाब की फांसी की खबर से देश में जहां जश्न का माहौल है वहीं सरबजीत के परिजनों में एक तरह का खौफ पसर गया है। सरबजीत के परिजनों को आशंका है कि कसाब के बदले पाकिस्तान सरबजीत को तुरंत फांसी पर लटकाने का फैसला कर सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें