फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस की हार, दो पर गिरी गाज

Thu, 19 Dec 2013 04:44 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
चार विधानसभा चुनावों में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस संगठन में फेरबदल शुरू हो गया है। शुरुआत दिल्ली और छत्तीसगढ़ से हुई है।
विज्ञापन


पूर्व मंत्री अरविंदर सिंह लवली को दिल्ली का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

पिछले दिनों दिल्ली विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की हार की जिम्मेदारी लेते हुए जयप्रकाश अग्रवाल ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।

पढ़ें:- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने अभी से मानी हार

हार के बाद से ही चर्चा थी कि किसी युवा को प्रदेश कांग्रेस की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है और अरविंदर सिंह लवली को यह जिम्मेदारी दी गई।

विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को कुल 8 सीटें मिली थी। खुद मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने हरा दिया था।

पढ़ें:- इन चुटकुलों ने किया केजरीवाल की नाक में दम!

माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में कांग्रेस संगठन में और बड़े फेरबदल होंगे।

छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल बने प्रदेश अध्यक्ष
छत्तीसगढ़ में भी संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए भूपेश बघेल को नया अध्यक्ष बनाया गया है। उनसे पहले चरण दास महंत प्रदेश अध्यक्ष थे और उन्हीं के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव लड़ा गया था।
विज्ञापन


कांग्रेस नेतृत्व मानकर चल रहा था कि रमन सरकार के खिलाफ पार्टी को जीत मिलेगी लेकिन कांटे की टक्कर में हार का सामना करना पड़ा।

जोगी गुट दरकिनार
भूपेश बघेल चरण दास महंत की टीम में ही थे और विधानसभा चुनाव में उनका भी खास दखल था। अब भूपेश बघेल को कमान सौंपकर आलाकमान ने एक बार फिर जोगी गुट को दरकिनार कर दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें