कम कीमत वाली कैंटीन और पेयजल के बाद अब तमिलनाडु की जयललिता सरकार अब 'अम्मा' नमक बेचने की तैयारी में है। इसकी शुरूआत मुख्यमंत्री जयललिता करेंगी। इस बात की जानकारी सरकार की ओर से जारी विज्ञापन में सामने आई है।
सरकार की ओर से मंगलवार को जारी विज्ञापन में कहा गया है कि मुख्यमंत्री जयललिता 'अम्मा' नमक की बिक्री का उद्घाटन करेंगी। यह नमक राज्य उद्योग विभाग के तहत तमिलनाडु साल्ट कॉरपोरेशन लिमिटेड का उत्पाद है।
मिली जानकारी के मुताबिक ये नमक तीन प्रकार के होंगे। हालांकि इनके दामों की फिलहाल जानकारी नहीं मिली है।