आगरा में धर्मांतरण को लेकर मचा बवाल अभी थमा भी नहीं था कि अब भाजपा शासित छत्तीसगढ़ के बस्तर में धर्मांतरण को लेकर नया बवाल खड़ा हो गया है। जहां ईसाई से कई परिवारों का हिंदू धर्म में परिवर्तन कराया गया।
आरोप है कि हिंदू धर्म स्वीकार न करने पर हिंदू संगठनों ने इन लोगों की पिटाई की। कार्यक्रम के दौरान बस्तर के भाजपा सांसद भी मौके पर मौजूद रहे। इस दौरान दूसरे पक्ष ने विरोध किया, जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट भी हुई। मामले में पुलिस को हस्तक्षेप करते हुए दो लोगों को हिरासत में लेना पड़ा।
जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के नक्सल हिंसा प्रभावित जिले बस्तर में कई दिन पूर्व हिंदू संगठनों ने कुछ ईसाई परिवारों का धर्मांतरण कराया था। इस दौरान बस्तर के भाजपा सांसद दिनेश कश्यप भी मौजूद रहे।