फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आडवाणी की नई गुगली, मोदी फिर बोल्ड

Wed, 09 Oct 2013 11:17 AM IST
अमर उजाला दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने नई गुगली फेंकी है और पार्टी के पीएम पद के दावेदार नरेंद्र मोदी एक बार फिर क्लीन बोल्ड हो गए हैं।
विज्ञापन


आडवाणी ने भोपाल में हाल में हुई भाजपा की विशाल रैली की कामयाबी का सेहरा केवल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सिर बांधा है। चौहान को मोदी के प्रतिद्वंद्वी के रूप में देखा जाता है।

अपने ब्लॉग में आडवाणी ने चौहान की तारीफ करते हुए लिखा, "इन दिनों आगामी चुनावों की तैयारियों के तहत देश भर में कई बड़ी रैलियों का आयोजन किया जा रहा है। लेकिन ये सभी पब्लिक रैली हैं।" उन्होंने आखिरी दो शब्दों पर खासा जोर दिया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, "लेकिन शिवराज चौहान और नरेंद्र तोमर ने जिस भोपाल कॉनक्लेव का आयोजन किया, वह कार्यकर्ता सम्मेलन था। इसमें जनता को आमंत्रित नहीं किया गया था।"
विज्ञापन


हालांकि, आडवाणी ने भाजपा की प्रशंसा की और कहा कि दूसरी कोई पार्टी इतने बड़े पैमाने पर कार्यकर्ता रैली का आयोजन नहीं कर सकती, लेकिन उन्होंने जिस अंदाज और स्टाइल के साथ चौहान की तारीफ की, उससे साफ लगता है कि मोदी की रैलियों में कोई खास उपलब्धि नहीं छिपी है।

आडवाणी और मोदी मंच साझा कर रहे हैं, लेकिन भाजपा अब तक यह संदेश देने में नाकाम साबित हुई है कि दोनों के बीच सब कुछ ठीक है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें