फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तो अब भी पीएम पद की रेस में हैं आडवाणी

Wed, 22 May 2013 07:58 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा में प्रधानमंत्री पद की उम्मीदवारी की रेस में भले ही सबसे आगे दिख रहे हों, लेकिन पार्टी ने वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की दावेदारी को खारिज नहीं किया है।
विज्ञापन


लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज ने कहा कि भाजपा ने कब कहा कि आडवाणी के नाम पर विचार नहीं होगा।

एनडीए ने 2009 के लोकसभा चुनाव में आडवाणी को अपना प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया था, लेकिन अब 2014 के चुनाव के लिए मोदी को भाजपा का प्रधानमंत्री पद का अघोषित उम्मीदवार माना जा रहा है।

'मनमोहन प्रधानमंत्री तो हैं लेकिन नेता नहीं'

ऐसे में सुषमा के इस बयान से साफ है कि वरिष्ठ नेता आडवाणी ने अब भी अपना दावा नहीं छोड़ा है।

यहां बुधवार को भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार को लेकर पूछे सवाल पर सुषमा ने कहा कि इस मामले में 2009 में संसदीय बोर्ड ने फैसला किया था और इस बार भी वही प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा संसदीय बोर्ड उचित समय पर फैसला करेगा और फिर एनडीए के सभी घटक दलों के साथ विचार-विमर्श किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें